सारणी। शनिवार को चुनावी दौरे पर सारणी आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरपालिका के चुनाव में विधायक चेतराम मानेकर के नेतृत्व में चुनाव लडऩे के निर्देश दिए हैं। साथ ही मैनेजमेंट गुरु माने जाने वाले बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को सारणी के चुनाव में भी सहयोग करने को कहा है।
पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित आमसभा के मंच पर पीछे बैठे विधायक खंडेलवाल को आगे बुलाकर सीएम ने उन्हें पूर्व की तरह सारणी चुनाव में भी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। सीएम ने यह भी कहा कि सारणी नगरपालिका का पूरा चुनाव क्षेत्रीय विधायक चेतराम मानेकर के नेतृत्व में ही लड़ा जाए और चुनाव प्रबंधन से जुड़े हर विषय पर उनकी राय ली जाकर महत्व दिया जाए।
पता चला है कि सभा के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक खंडेलवाल और मानेकर को अलग-अलग बुलाकर सारणी चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के लिए निर्देशित किया है। सीएम से मिले निर्देश के बाद खंडेलवाल और मानेकर ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वह सारणी चुनाव जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विधायक मानेकर के नेतृत्व में लड़ो चुनाव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







