---Advertisement---

विभागीय लक्ष्यो की पूर्ति पर विशेष ध्यान दें – अपर कलेक्टर

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बैठक मे अपर कलेक्टर श्री मनोज सरियाम ने समयावधि पत्रो के निराकरण की विभाग वार समीक्षा की। उन्होने सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई तथा जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के पत्रो के निराकरण की भी समीक्षा की। उन्होने कहा कि कई बार निर्देश देने के बावजूद सीएम हेल्पलाईन तथा जनसुनवाई मे बडी संख्या मे आवेदन पत्र लंबित है। सीएम हेल्पलाईन मे विभिन्न स्तरो पर 2836 आवेदन पत्र लंबित है। इनका तत्परता से निराकरण करे। संतोष जनक समाधान होने पर ही जिले का संतुष्ट प्रतिशत बढेगा। सभी अधिकारी विभागीय लक्ष्यो की पूर्ति पर भी विशेष ध्यान दे। नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करके योजनाओ के क्रियांन्वयन की निगरानी करे। अपर कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद, प्याज की खरीद तथा वितरण एवं खाद बीज की अपूर्ति के संबंध मे अधिकारियो को निर्देश दिये।
अपर कलेक्टर ने कहा कि जिले मे वर्षा का क्रम आरंभ हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वर्षा जनिक रोगो से बचाव के उचित प्रबंध करे। सभी सामूदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे पर्याप्त मात्रा मे दवाएं एवं जल शोधक भण्डारित कराये। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को सीएम हेल्पलाईन पोर्टल से जोड दिया गया है। अब एक ही पोर्टल पर सीएम हेल्पलाईन जनसुनवाई तथा समाधान आनलाईन के आवेदन पत्र दर्ज होगे। सभी अधिकारी इनका समय सीमा मे निराकरण करके आनलाईन प्रतिवेदन दर्ज कराये। जनसुनवाई के सभी आवेदन पत्र अब पोर्टल पर ही दर्ज होगे।
अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यपालन यंत्री इस वर्ष स्वीकृत निर्माण कार्यो की जानकारी निर्धारित प्रपत्र मे तत्काल प्रस्तुत करे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, वनाधिकार अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणो का निराकरण करके पात्र हितग्राहियो को भू अधिकार पत्र प्रदान कराये। उन्होने विस्थापित गांव के किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड देने तथा सम्रग पोर्टल के सभी हितग्राहियो के सत्यापन के निर्देश दिये।
उन्होने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन जिला से लेकर ग्राम स्तर तक प्रात: 6:30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। सभी अधिकारी तथा कर्मचारी इसमे अनिवार्य रूप से शामिल हो। जिला स्तरीय कार्यक्रम शांतिनिकेतन स्कूल होशंगाबाद मे आयोजित किया जा रहा है। बैठक मे स्कूल चले हम अभियान, 2 जुलाई के वृक्षारोपण महाभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पेंशन वितरण की भी समीक्षा की गई। बैठक मे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी.शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर टीना यादव, संयुक्त कलेक्टर रितु चौहान तथा संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.