इटारसी। स्वामी विवेकानंद के विश्व धर्म संसद, शिकागो में दिए ऐतिहासिक भाषण के 125 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के युवाओं को संबोधन हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया की सभी युवा साथियों को सुबह 11 बजे से मोदी जी का भाषण सुनाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोलू मालवीय, राहुल पटेल, जि़ला उपाध्यक्ष विपिन चांडक, जोगिंदर सिंघ, प्रशांत दीक्षित, देवेंद्र तिलोटिया, प्रदीप रैकवार, अभिषेक सोनी, हन्नू बंजारा, गौरव अग्रवाल, सोनू जैन, सजल अग्रवाल, गोविंद मेहतो, मयंक महालहा, पवन उसरेटे, राजकुमार यादव, राजनाथ सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कालेज में भी सुनाया भाषण
वर्धमान कालेज में आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश के आदेशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष व स्वामी विवेकानंद के शिकागो आंदोलन के 125 वे वर्ष के अवसर पर युवा भारत, नया भारत उर्जावान राष्ट्र संकल्प से सिद्धि की ओर अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इंटरनेट पर लाइव देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के युवाओं को प्रेरित करने वाले उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम में निदेशक आशीष जैन, प्राचार्य डॉ. पवन कुमार पाटील और समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
एलईडी पर देखा प्रसारण
गल्र्स कालेज में प्रचार्य डॉ. श्रीमती कुमकुम जैन के निर्देशन तथा व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. आरएस मेहरा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री का देश के युवाओं को संबोधन छात्राओं को एलईडी टीवी पर दिखाया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के व्यक्ति और विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो पर विस्तार से बताया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय पर संबोधित कर युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने बिनोवा भावे के सिद्धान्तों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर प्राध्यापक हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी, मीनाक्षी कोरी, आनंद कुमार पारोचे, डॉ. संजय आर्य, हेमंत गोहिया, कामधेनु पटोदिया, सुषमा चौरसिया, भावना यादव, पूनम राय एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।







