इटारसी। पुरानी इटारसी में जमानी रोड निवासी विवाहिता किरण कुशवाह 23 वर्ष ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शनिवार को सुबह की है, जब महिला का पति मजदूरी करने गया था। युवती के पेट में दो माह का गर्भ था।
पुलिस के अनुसार मजदूर मनमोहन कुशवाहा रोज की तरह शनिवार को घर से मजदूरी पर निकल गया था। घर में उसकी पत्नी किरण अकेली थी। कुछ देर बाद मनमोहन को खबर मिली कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता ने लगायी फांसी, कारण अज्ञात
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








