इटारसी। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर और पार्षद अभिषेक कनोजिया के भाई वीरू उर्फ प्रमोद कनोजिया के मर्डर मामले में एक आरोपी और बढ़ गया है। इस तरह से अब आरोपियों की संख्या तीन की जगह चार हो गयी है। आज पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी की रात सनखेड़ा नाका पर मामूली विवाद के चलते आरोपी अनुज पथरोट, सिद्धार्थ बडग़ूजर, आदिल ने डंडे और धारदार हथियान से प्रमोद उर्फ वीरू कनोजिया पिता संतुलाल कनोजिया 34 वर्ष, निवासी दीवान कालोनी पुरानी इटारसी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के दौरान वीरू का साथी नीलेश मालवीय भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने नीलेश की रिपोर्ट पर प्रकरण अपराध क्रमांक 135/19 धारा 307, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इधर उपचार के दौरान प्रमोद उर्फ वीरू की नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद में मृत्यु हो गयी थी। जिससे प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 302 का इजाफा किया। भादवि पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रार्थी पक्ष द्वारा दिए गए साक्ष्य के आधार पर सौरभ उर्फ
हेड़ा को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों सिद्धार्थ पिता प्रकाश बडग़ूजर 19 वर्ष, अनिकेत उर्फ अनुज पिता सज्जन कुमार पथरोट 19 वर्ष, आदिल पिता आबिद हसन 24 वर्ष, सौरभ उर्फ योगेश उर्फ हेड़ा पिता मुकेश मैना 24 वर्ष, सभी निवासी पुरानी इटारसी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विक्रम रजक के साथ सब इंस्पेक्टर कोमल सिंह रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक महेश जाट, चंद्रशेखर पाराशर, आरक्षक हेमंत तिवारी, भूपेश मिश्रा, भागवेन्द्र, राजेश पवार, जयप्रकाश पाठे की मुख्य भूमिका रही।
वीरू मर्डर केस : तीन नहीं चार थे आरोपी, किये गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








