इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मप्र के संस्थापक सदस्य रमेशचंद्र अग्रवाल के 75 वे जन्मदिवस के मौके पर संगठन के सदस्यों ने शनिवार की शाम को यहां रोटरी क्लब द्वारा संचालित वृद्धाश्रम अपनाघर में बुजुर्गों को फल एवं कंबल वितरित किये। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने वैश्य महासम्मेलन के माध्यम से वैश्य समाज को एकजुट करने के प्रयासों को याद किया।
इस अवसर पर मप्र वैश्य महासम्मेलन के होशंगाबाद जिलाध्यक्ष संजय शिल्पी, गुलाबचंद्र अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, मांगीलाल मालपानी, सत्यम अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, प्रहलाद बंग, प्रशांत जैन, शैलेष जैन आदि सदस्य उपस्थित थे। वृद्धाश्रम के बुजर्गों को फल और कंबल मिलने पर उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को कविता सुनाकर आशीर्वाद दिया।
वृद्धाश्रम में फल और कंबल वितरित किये
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








