सिवनी मालवा। महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. राधेलाल रिछारिया को याद किया जाएगा उनकी पुण्य तिथि 11 मई को उनके ग्राम नंदरवाड़ा में मनायी जाएगी।
भारत कृषक समाज मध्यप्रदेश जिला होशंगाबाद के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रवादी महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर राधेलाल रिछारिया को उनके जन्म ग्राम नंदरवाड़ा में प्रदेश के जाने माने पत्रकार, समाजसेवी, कृषि विद व किसान 11 मई को दोपहर 11 बजे आकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
प्रोफेसर केएस उप्पल ने बताया कि हरित क्रांति के समय 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें बुलाकर विचार-विमर्श कर कार्य योजना बनवाई थी। बहु राष्ट्रीय कंपनियों ने उनके शोध कार्य को चुराकर भारत की बीज क्रांति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। आज जब देश के किसान आत्महत्या को मजबूर हैं, तब उनकी शोध पर क्रियान्वयन समसामयिक हो गया है। श्री उप्पल ने कहा कि हमारे जिले में जन्मे इस महान कृषि वैज्ञानिक व उनके शोध कार्य को स्मरण करने कार्यक्रम में पधार कर सफल बनाने की अपील भारत कृषक समाज जिलाध्यक्ष मधु सूदन यादव, प्रोफेसर के एस उप्पल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, हेमंत दुबे, जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू चौधरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिलाध्यक्ष लीलाधर राजपूत, संजीव नायडू, सरपंच नंदरवाड़ा ने की है।
वैज्ञानिक डॉ. रिछारिया को 11 मई को याद किया जाएगा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








