इटारसी। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार होशंगाबाद के निर्देशों पर कोविड-19 के बचाव संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके नेहरू युवा केन्द्र के राजेश मालवीया ने कहा कि के वॉलिंटियर्स लगातार भारत सरकार द्वारा कोरोना वाइरस संक्रमण को लेकर स्वस्थ रहने एवं सही जानकारी के लिए आरोग्य सेतु एप का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लोगों को एप डॉनलोड कराया जा रहा ह।ै आरोग्य सेतु एप किस तरह काम करता है, ये जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि जब भी घर से निकलें, मोबाइल में आरोग्य सेतु एप आपके सुरक्षा कवच का कार्य का करेगा। ये आपको बचाएगा कोविड-19 से।
दूसरों की भी सुरक्षा का माध्यम बनेगा, इससे आप सुरक्षित, हम सुरक्षित, भारत सुरक्षित। घर पर ही खुद के लिए मास्क बनाना, सिखाने वाले वीडियो शेयर किए जा रहे हैं ताकि लोग स्वयं ही अपनी सुरक्षा के लिए इन्हें घर पर रहकर बनाएं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के आदेशानुसार एनवाईवी के समूह के माध्यम से लोगों को आईगॉट पर रजिस्टर कर, कोरोना से संबंधित उचित जानकारी प्राप्त करने हेतु एवं प्रशिक्षित होने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। केसला ब्लॉक से शेख युनूस व अनिकेत दुबे रोज यूथ क्लब के सदस्यों को प्रशिक्षित हेतु जागरुक कर रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र होशंगाबाद के सातों ब्लॉक के एनवाईवी वॉलिंटियर्स ये कार्य नियमित कर रहे हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
वॉलिंटियर्स ऑनलाइन कर रहे जागरूक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com