इटारसी। आयुक्त नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद द्वारा जारी निर्देश अनुसार एवं सहायक श्रम आयुक्त नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद के अनुसार शत-प्रतिशत मतदान बाबत एक बैठक का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया गया।
बैठक में शहर के व्यापारी, फल-सब्जी, दवाई, किराना व्यापारी, बाजार संघ, फोटो कॉपी संघ, कोचिंग क्लासेस संचालक, पेट्रोल पंप, होटल व्यापारी व निकाय के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं श्रम विभाग से सुबीराज उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से शत प्रतिशत मतदान के लिए अनुरोध किया।
व्यापारियों की बैठक में कहा, मतदान अवश्य करें
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







