इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय भोपाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री तरुण भनोट ने सदस्यों को शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर चंद्र प्रभा शेखर, गोविंद गोयल एवं नरेन्द्र सलूजा भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पांधे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 52 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। आभार प्रदर्शन प्रदीप छिपानी ने किया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में इटारसी से परमजीत सिंह सलूजा लाली, हनीफ खान, वरिंदर सिंह अंटू भाटिया, अजय टप्पू मिश्रा, भजन सलूजा ने भी शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह : नगर से भी पदाधिकारियों ने ली शपथ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








