इटारसी। कच्ची शराब बेच रहे व्यक्ति को जीआरपी ने डी केबिन के पास स्थित पुलिया के नीचे से पकड़ा है। उसके पास से कच्ची शराब के साथ एक चाकू भी बरामद किया गया है।
जीआरपी ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से अवैध शराब के साथ ही एक चाकू भी जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने डी केबिन के पास पुलिया के नीचे कच्ची शराब बेच रहे 55 वर्षीय आमिद शाह पिता मो. शाह को धरदबोचा। उसके पास से 8 लीटर कच्ची शराब से भरी एक कैन तथा एक खाली कैन के साथ एक चाकू भी बरामद किया है। मामले में जीआरपी ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
शराब और चाकू के साथ पकड़ा बदमाश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








