---Advertisement---

शराब के लिए अड़ीबाजी कर मारपीट

By
On:
Follow Us

बाइक चोरी, पकड़ी अवैध शराब
इटारसी। रायसेन से किसी काम से इटारसी आए एक युवक के साथ जयस्तंभ के पास दो युवकों ने शराब के लिए अड़ीबाजी की। युवकों ने पैसे मांगे और नहीं देने पर रायसेन निवासी युवक से मारपीट की। युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन निवासी शिवम पिता सुभाष कुचबंदिया 18 वर्ष किसी काम से इटारसी आया था। वह जयस्तंभ चौक के पास से गुजर रहा था कि वहां मौजूद आनंद पिता अमीरदास कटारे निवासी न्यास कालोनी और रोहित राजपूत पिता राममोहन निवासी सेमरी हरचंद नामक युवकों ने उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। शुभम ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शुभम की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

बाइक चोरी
पहली लाइन में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई के घर के पास से एक युवक की मोटर सायकिल चोरी हो गयी है। पुलिस जानकारी दी है कि फरियादी देवेन्द्र पिता बाबूलाल नौरिया 19 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी बाइक एमपी 05, एमएम 6838 बजाज डिस्कवर चोरी हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जान से मारने की धमकी
पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम पथरोटा में जुल्लम चौधरी पिता नाथूलाल 40 वर्ष के साथ गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट की है।
पुलिस के अनुसार गांव के जुल्लम चौधरी ने शिकायत की है कि गांव के गुलाब, छुटिया चौधरी, राजेश, रामशंकर, मिथलेश ने गालियां देते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है।

पकड़ी अवैध शराब
केसला थाना पुलिस ने ग्राम जामुनडोल में अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार ग्राम जामुनडोल में महेश पिता टिमोरी बाडसे 55 साल को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी गांव में मल्लू पिता बल्लू लविस्कर 37 वर्ष को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
डोलरिया पुलिस ने आमरोड ग्रम नानपा से आरोपी जंग बहादुर पिता बैगनाथ सिंह राठौर 45 वर्ष को 52 लीटर देसी प्लेन शराब के पाव के साथ गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत 26 सौ रुपए बतायी जा रही है।

goldmark14818
Sai Krishna1

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.