17 अप्रैल तक हर रोज़ दिनभर चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम
इटारसी। महिला मोर्चा ग्राम सोनासांवरी द्वारा शराब दुकान हटाओ के अंतर्गत अब गांधीवादी तरीका अपनाया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं ग्राम सरपंच श्रीमती प्रीति पटेल का कहना है कि आज से शराब दुकान के सामने ही शांतिपूर्ण अहिंसात्मक प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके तहत प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक भजन कीर्तन के साथ शराब बंदी के नारे लगाये जायेंगे। आज से आंदोलन प्रारंभ हो गया है और आज सुबह 11 बजे से धरना देकर भजन कीर्तन एवं शराब विरोधी नारेबाजी की गई।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 5 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नारी जागृति मंच ने भी आंदोलनकारी महिलाओं को अपना समर्थन दे दिया है। 12 अप्रेल को नारी जागृति मंच भी मैदान में आ जाएगी तथा 13 अप्रेल को लोक हास्य कलाकार हरगोविंद परसाई द्वारा नशा मुक्ति पर लोक संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। 14 अप्रेल को भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी जाएगी। 15 अप्रेल को गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति हेतु हवन व दीपयज्ञ, 16 अप्रेल को व्याख्यान माला में प्रख्यात विद्वानों द्वारा नशा मुक्ति व रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान आवंटन पर व्याख्यान होंगे और 17 अप्रेल को नशा मुक्ति आधारित कवियत्री सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
शराब दुकान हटाने गांधीवादी तरीका अपनाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








