शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

शहर को एक और शव वाहन मिलेगा, अभी तक दो संचालित हैं

  • – राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा ने की 9 लाख देने की घोषणा

इटारसी। राज्य सभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा (Vivek Krishna Tankha) ने नगर को शव वाहन के लिए 9 लाख रुपए देने की घोषणा की है। श्री तन्खा ने बीती रात होटल एक्सप्रेस 11 (Hotel Express 11)में रात को आयोजित मिलन समारोह में यह राशि देने की घोषणा की।

अधिवक्ता रमेश के साहू (Ramesh K Sahu) ने बताया कि जल्द ही इसका स्वीकृति पत्र आ जाएगा जो कांग्रेस का पार्षद दल नगर पालिका को सौंपेगा। शव वाहन के लिए नोडल एजेंसी नगर पालिका रहेगी। श्री तन्खा ने विभिन्न संगठनों के अनुरोध पर शहर की महत्वपूर्ण आवश्यकता शव वाहन के लिए 9 लाख रुपये की राशि सांसद विकास निधि से स्वीकृत की है। नया वाहन आ जाने से नगर पालिका उस वाहन पर स्ट्रक्चर बनवायेगी।

शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहन खंडेलवाल (Mohan Khandelwal), सचिव रवि जायसवाल (Ravi Jaiswal), कोषाध्यक्ष दीपक जीडी अग्रवाल (Deepak GD Aggarwal), कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) ने सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का आभार व्यक्त किया है। वहीं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure) का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने नए वाहन पर स्ट्रक्चर बनाने एवं नगर पालिका द्वारा शव वाहन संचालित किए जाने की मौखिक अनुमति प्रदान की।

सांसद निधि से राशि स्वीकृत कराने के लिए रमेश के साहू अधिवक्ता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। शहर के लिए शव वाहन अति आवश्यक था। पहले से दो शव वाहन जिसमें एक नगर पालिका का एवं एक सिंधु सेवा समिति के कार्य कर रहे हैं। तीसरा शव वाहन आ जाने से और सुविधा होगी।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!