इटारसी। पुरानी इटारसी के पथरोटा नाका (Pathrota Naka) क्षेत्र में एक नया कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिला है। एसडीएम सतीश राय (SDM Itarsi Satish Rai) के अनुसार पथरोटा नाका क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई है। प्रशासन ने ताज टीवीएस (Taj TVS) के सामने महिला के निवास क्षेत्र के आसपास नया कंटेनमेंट जोन (Cointainment Zone) बनाया है। यह महिला पूर्व से ही स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी, जिसका सैंपल भोपाल (Bhopal) भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट शाम को पॉजिटिव आयी है।
शहर में एक और पॉजिटिव (Corona Positive) बढ़ा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







