इटारसी। सोमवार को दोपहर बाद आयी रिपोर्ट में एकमात्र कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। यह मरीज 11 वर्षीय है। शहर में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव में पहली बार बच्चा संक्रमित होना पाया गया है। नाला मोहल्ला निवासी यह बच्चा पिछले दिनों पॉजिटिव पायी गयी महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग इस बच्चे के परिजनों की भी सेंपलिंग करने की बात कर रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि बच्चा वहां रहने मिली पॉजिटिव महिला का पड़ोसी है। ये उनके सीधे संपर्क वाले परिवार में से है। अब इसके परिवार की सेंपलिंग भी की जाएगी। इस बच्चे के मिलने के बाद अब इटारसी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 हो गयी है। हालांकि अभी और भी रिपोर्ट आना बाकी है। उधर प्रशासन इस रिपोर्ट के बाद सक्रिय हो गया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके शिवानी ने बताया है कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कर लिया है, उसका उपचार प्रारंभ हो गया है।
शहर में पहली बार मिला 11 वर्ष का कोरोना पॉजिटिव


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






