पिपरिया। सांडिया रोड पर रहने वाली सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका नाम श्रीमती राजश्री बमोरिया पति स्व.मुकेश बमोरिया ने अपने घर में, कट्टे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जाँच चल रही हैं।
टीआई उमाशंकर यादव के अनुसार परिजनों ने बताया की महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। परंतु आत्म हत्या के लिए उसके पास कट्टा कहां से आया यह जांच का विषय है और इसकी जाँच की जा रही हैं। घटना की जानकारी के बाद एफएसएल टीम ने भी मौका ए वारदात का मुआयना किया हैं।
शिक्षिका ने कटटे से मारी गोली, दी जान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








