इटारसी। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज सुबह 5 बजे इटारसी पहुंची। ट्रेन में 713 श्रमिक थे, जिनकी स्क्रीनिंग की गई और उनको भोजन, नाश्ता, पेयजल देकर बसों के माध्यम से उनके घर के लिए रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लॉकडॉउन में महाराष्ट्र में फंसे होशंगाबाद सहित के प्रदेश के 18 जिलों के 713 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पुणे से श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज प्रात: 5 बजे इटारसी स्टेशन पहुंची।
रेलवे स्टेशन इटारसी में श्रमिकों की हैल्थ टीम ने स्वास्थ परीक्षण किया साथ ही श्रमिकों के लिए प्रशासन द्वारा नगर पालिका इटारसी के माध्यम से भोजन, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई। तत्पश्चात जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों को विशेष बस से उनके गृह जिले भेजने की कार्यवाही की गई। घर वापस लौट रहे श्रमिकों ने अपनी खुशी जाहिर की एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 18 जिलों के प्रवासी श्रमिक इटारसी स्टेशन पहुंचे। इनमें होशंगाबाद के 3, बड़वानी के 68, बुरहानपुर के 38, खंडवा के 68, बैतूल के 28, नीमच के 2, छिंदवाड़ा के 20, मंडला के 2, नरसिंहपुर के 1, डिंडोरी के 9, पन्ना के 2, अनूपपुर के 17, रीवा के 312, सतना के 64, सीधी के 23 एवं सिंगरौली के 2, कटनी के 30, बालाघाट के 24 श्रमिक शामिल रहे।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 18 जिलों के 713 प्रवासी श्रमिक आये


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






