---Advertisement---

श्रीराम विवाह महोत्सव 23 नवंबर को, कार्यक्रम शुरु

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री देवल मंदिर काली समिति द्वारा कराया जाने वाला श्रीराम विवाह महोत्सव एवं नि:शुल्क सामूहिक विवाह इस वर्ष 23 नवंबर को होगा। यह इस आयोजन का 33 वॉ वर्ष है। इन तीन दशक से भी अधिक समय में समिति डेढ़ हजार से अधिक गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह करा चुकी है। आयोजन में भगवान श्रीराम-जानकी के विवाह के साथ उसी मंडप में गरीब कन्याओं का नि:शुल्क विवाह कराया जाता है। इस वर्ष भी यहां विवाह योग्य वर वधुओं का पंजीयन शुरू हो गया है, और उत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गई है।
यहां देवल मंदिर पुरानी इटारसी आयोजन में जनकपुरी होती है और मुख्य बाजार का श्री द्वारिकाधीश मंदिर अयोध्या का रूप होता है। श्री द्वारिकाधीश मंदिर से श्रीराम बारात के साथ सामूहिक विवाह में शामिल दूल्हों की बारात निकाली जाती है तो करीब तीन किलोमीटर का फासला तय करके तीन से चार घंटे में देवल मंदिर जनकपुरी पहुंचती है। बारात में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों और जिले के अन्य नगरों से भी हजारों भक्त बाराती के तौर पर शामिल होते हैं।

ऐसे हुई थी आयोजन की शुरुआत
श्री देवल मंदिर काली समिति के सदस्यों ने गुरु दामोदर दास शर्मा सहारनपुर वालों की प्रेरणा से की थी। गुरुदेव ने अयोध्या में ऐसा आयोजन देखा था तो यहां आकर अपने शिष्यों को भी आयोजन की प्रेरणा दी। उन्होंने संकल्प दिया था कि जब इस तरह का आयोजन संपन्न नहीं होगा, वे मौन व्रत रखेंगे। प्रथम वर्ष केवल श्रीराम और माता जानकी का विवाह संपन्न हुआ। वे ब्रम्हालीन होने के पूर्व तक हर वर्ष यहां विवाह समारोह में आते रहे। उनके साथ ही सुंदरदास रामायणी का समिति को ब्रम्हालीन होने के पूर्व तक मार्गदर्शन मिलता रहा। दूसरे वर्ष में गुरु दामोदर जी ने प्रेरणा दी कि श्रीराम विवाह केसाथ ही यहां गरीब वर-वधुओं का विवाह होना चाहिए। तब दो जोड़ों से यह शुरूआत की गई, तीसरे वर्ष में 3, चौथे वर्ष में 17, फिर 27 और इसके बाद से ये संख्या बढ़ती गई। श्री देवल मंदिर काली समिति सारा आयोजन जन सहयोग से करती है। समिति में अब तक कोई पद का सृजन नहीं हुआ है, सभी सदस्य हैं और श्रीराम की कृपा से सेवा मानकर सारे कार्य करते हैं। गांव-गांव जाकर अनाज, सामान, नगद राशि समिति को प्राप्त होती है।

इस वर्ष के आयोजन
श्री राम विवाह महोत्सव एवं नि:शुल्क सामूहिक विवाह 23 नवंबर 2017 दिन गुरुवार को देवल मंदिर पुरानी इटारसी में होगा। आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है। आज सुंदरकांड, रामलीला का मंचन शुरु हो गया है। रविवार 19 नवंबर को सुबह 9 बजे सीताराम अखण्ड कीर्तन, 20 को शाम 5 बजे भजन श्रंखला, 21 को सुबह 9 बजे महिला मंडल द्वारा रामसत्ता, 22 को सुबह 10 बजे मंडप एवं सत्यनारायण कथा, 23 को कन्या भोज एवं विशाल भंडारा, शाम 7 बजे आध्यात्मिक प्रवचन, रात्रि 9 बजे देवी जागरण, 10 बजे बारात स्वागत, 11 बजे जयमाला एवं प्रीतिभोज, 12 बजे पाणिग्रहण संस्कार और 24 नवंबर को सुबह 7 बजे विदाई समारोह होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.