इटारसी। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन के द्वारा होली मिलन समारोह मालवीय गंज स्थित श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संपन्न किया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद समाजोत्थान पर सभी ने अपने अपने विचार रखें। इस दौरान श्री गौड़ मालवीय ब्राम्हण समाज संगठन के अध्यक्ष विनय मालवीय द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया। प्रवक्ता महेश मालवीय ने बताया गुलाल एवं फूलों से होली खेलकर रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया। वहीं दूसरी ओर भंग कार्यकारणी को भंग कर दिया है। नवीन कार्यकारिणी का गठन 2 अप्रैल को किया जायेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष पत्रकार विनय मालवीय, युवा संगठन अध्यक्ष ललित मालवीय, सुभाष मालवीय, सुरेष मालवीय, हरी मालवीय, चुन्नी लाल मालवीय, संजू मालवीय, छुट्टन मालवीय, आशीष मालवीय, गोपू मालवीय सहित भारी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।
श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी भंग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







