इटारसी। रेलवे स्टेशन के प्रबंधन से जुड़े तीन अधिकारियों का देर शाम तबादला हो गया है। डीआरएम कार्यालय भोपाल से आए आदेश में प्लेसमेंट समिति की अनुशंसा पर स्टेशन प्रबंधक योगेंद्र सिंह बघेल का तबादला हबीबगंज स्टेशन प्रबंधक के पद पर हो गया। उनके स्थान पर परिवहन निरीक्षक एसके जैन अब स्टेशन प्रबंधक का दायित्व संभालेंगे। एसएस कार्यालय में पदस्थ संचलन निरीक्षक किशोरीलाल रणसूरमा को परिवहन निरीक्षक इटारसी पदस्थ किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के सदस्य के दौरे के वक्त डीआरएम ने कुछ अधिकारियों को यहां से हटाने के संकेत दिए थे। अभी आरपीएफ में भी बदलाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
श्री बघेल का तबादला, एसके जैन नए स्टेशन प्रबंधक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







