---Advertisement---

सड़क पर अतिक्रमण से पानी का टैंकर पलटा

By
On:
Follow Us

संकरी गली में मुश्किल से पहुंची जेसीबी
इटारसी। शहर के वार्ड एक में स्थित एक गली को कतिपय लोगों ने अतिक्रमण करके इतनी संकरी कर दी कि उसमें से आपात स्थिति में न तो फायर बिग्रेड जा सके और ना ही जरूरत पडऩे पर पानी का टैंकर। रोड तक सीढिय़ां बनाकर कुछ लोगों ने रास्ता संकरा कर दिया और इसके परिणामस्वरूप आज एक पेयजल टैंकर संकरी गली से निकलने के प्रयास में पलट गया। वार्ड के कुछ लोगों ने अतिक्रमण तो कर लिया, लेकिन शिकायत करने से बाज नहीं आते हैं।
वाकया आज शाम का है। पुरानी इटारसी के वार्ड नं 1 में पेयजल सप्लाई के लिए जा रहा नपा का टैंकर पलट गया। सूचना पर जल विभाग के संजय दुबे ने पहुंचकर जेसीबी बुलायी और टैंकर को उठवाया। वार्ड 1 में पार्षद के निवासी वाली गलीकतिपय लोगों के अतिक्रमण करने से संकरी हो गई। जहां टैंकर पलटा है, उस घर के सामने आधी रोड तक सीढ़ी बना ली गई है। इससे यहां से वाहन निकालना मुश्किल होता है। यहां एक तरफ सीढ़ी और दूसरे तरफ गड्डा था और सीढ़ी से बचाने के प्रयास में टैंकर का पहिया गड्ढे में पड़ा और टैंकर पलट गया। टैंकर को उठाने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी क्योंकि गली इतनी संकरी है कि वहां जेसीबी ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बमुश्किल यहां जेसीबी पहुंची। पहले सीढ़ी तोड़ी गई इसके बाद टैंकर को उठाया गया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.