---Advertisement---

सतर्कता जागरूकता सप्ताह : विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्लीय एवं मुख्य, सतर्कता अधिकारी आयुध निर्माणी मुख्यालय, कोलकाता के निर्देशानुसार आयुध निर्माणी, इटारसी द्वारा महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठि के सहयोग से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ”क्या भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए देश के नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है” विषय पर वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता विषय -‘भ्रष्टाचार निवारण के लिए देश में सतर्कता जाग्रति की आवश्यकता एवं महत्व का आयोजन किया गया। जिसमें आयुध निर्माणी, इटारसी से नीरज सिंह चौहान, कमलेश कुमार सिंह, रविकिशोर शर्मा (कनिष्ठ कार्य प्रंबंध) उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए हमें खुद जागरूक रहकर दूसरों को जागरूक करना चाहिए। कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि कही भी भ्रष्टाचार हो रहा हो तो उसकी आवाज उठाओं, उसे रोके तभी देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने बताया कि भ्रष्टाचार बढ़ने का मात्र एक सबसे बड़ा कारण यह है कि हम सुविधाभोगी जीवनशैली अपना रहे है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है यदि हम इसे त्याग कर कानूनी आधार पर सुविधाऐं प्राप्त करेगे तो भ्रष्टाचार पर विराम लगा सकते है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संजय आर्य ने बताया कि भ्रष्टाचार मिटाकर ही हम नए भारत का निर्माण कर सकते है। इसके लिए हम सभी को मिलकर भ्रष्टाचार मिटाने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए, इसके लिए हमें व्यक्ति को भ्रष्टाचार के कुप्रभावों से अवगत करना एवं तथा भ्रष्टाचार से होने वाले नुकसान के बारे में जनजागरूकता पैदा करना चाहिए।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम –
कु. फायजा कुरैशी प्रथम स्थान, कु. प्रियंका चावरे द्वितीय स्थान, कु. शिखा नागर एवं कु. निशाद खान तृतीय स्थान
निबंध प्रतियोगिता का परिणाम आयुध निर्माणी, इटारसी द्वारा दिनांक 01.11.2019 को घोषित किया जावेगा एवं वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन भी इसी दिन आयुध निर्माणी, इटारसी में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में श्रीमती हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी डॉ. पुनीत सक्सेना, श्री शिरीष परसाई, श्रीमती प्रियंका भट्ट, श्रीमती पूनम राय, कु. सुषमा चौरसिया, कु. कामधेनु पटोदिया, कु. सोनम शर्मा, सुश्री पुष्पा दवण्डे्, हेमंत गोहिया एवं छात्राऐं उपस्थित थी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.