---Advertisement---

सफाई से रहने और सफाई रखने की प्रेरणा दी

By
On:
Follow Us

रेलवे एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन का संयुक्त स्वच्छता जागरूकता अभियान
इटारसी। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन के तत्वावधान में आज श्हसं रेलवे परिसर में संत निरकारी मंडल की इटारसी शाखा ने साफ-सफाई जागरूकता के अंतर्गत परिसर की सफाई की। इससे पूर्व संत निरंकारी मंडल की स्थानीय प्रमुख सरला मेघानी ने कहा कि हमारा मिशन उस दिन पूरा होगा, जिस दिन भारत का प्रत्येक नागरिक इस बात के लिये तैयार होगा कि हमें अपने अंदर और बाहर दोनों की गंदगी को साफ करना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रेम से रहना और प्रेम से जीना है। इस अवसर प ममतीश शर्मा, सुखविंदर सिंह, सुमित, अमन, प्रवीण पाटिल के साथ करीब 50 सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर सफाई की।
उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड द्वारा विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 63 वीं जयंती के अवसर पर आज इटारसी सहित देशभर के 263 रेलवे स्टेशन पर सफाई की जिसमें भोपाल मंडी के भोपाल, इटारसी, बीना एवं गुना स्टेशनों पर संयुक्त रूप से स्वच्छता सफाई अधियान चलाया। रेलवे स्थानीय अधिकारियों स्टेशन प्रबंधक वायएस बघेल, डिप्टी एसएस अनिल राय साथ ही संत निरंकारी मंडल इटारसी शाखा के वालेन्टियर्स ने श्रमदान कर स्टेशन के प्लेटफॉर्र्म, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालयों एवं सरकुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई की।
संतनिरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन के वालेन्टियर्स ने अपने हाथ में स्वच्छता जागरूकता स्लोगन पट्टिका लेकर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया तथा स्टेशन परिसर में जगह-जगह पर स्वच्छता जागरूकता पर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की समझाइश देते हुये लोगों को अपने आसपास की साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के लिये प्रेरित किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.