इटारसी। समता एक्सप्रेस में विशाखापट्टनम से दिल्ली के लिए सफर कर रहे एक यात्री का बैग अज्ञात ने उड़ा लिया. बैग में 75 हजार रुपए नगद, घड़ी और पर्स था। यात्री को घटना की जानकारी इटारसी से ट्रेन निकलने के बाद हुई।
जीआरपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी गुरप्रीत सिंह पिता सुरिन्दर सिंह ने जीआरपी भोपाल को बताया कि वह अपने साथी मुकेश पिता सीताराम के साथ ट्रेन के कोच एस-8 की बर्थ नंबर 31 पर सफर कर रहा था। इटारसी आने के पूर्व तक उसका बैग सीट पर ही था। इटारसी के बाद उसे नींद आने लगी तो उसने मुकेश से कंबल लेकर सो गया। करीब बीस मिनट बाद ही उसकी नींद खुली तो बैग अपनी जगह पर नहीं था। उसने साथी के साथ बोगी और ट्रेन में बैग तलाश किया और नहीं मिलने पर टीसी को इसकी सूचना दी। टीसी ने भोपाल जीआरपी को इसकी सूचना दी।
भोपाल में जीआरपी ने सारी जानकारी लेकर जीआरपी इटारसी को जब सूचित किया तो पता चला कि यहां बैग मिला है, लेकिन उसमें सामान नहीं था. यात्री के बैग में 75 हजार नगद, एक घड़ी और पर्स रखा था, जो चोरों ने पार कर लिया।
समता एक्सप्रेस से बैग उड़ाया, यात्री को 80 हजार की चपत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








