सिंधु विकास समिति एवं सिंधी पंचायत का कार्यक्रम
इटारसी। सिंधु विकास समिति द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सिंधु भवन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इटारसी फ्रेन्ड्स के अध्यक्ष विजय मनवानी थे। समिति के अध्यक्ष जय कुमार चेलानी, सिंधी समाज अध्यक्ष मोहन मोरवानी, समिति संरक्षक मोहनलाल चेलानी, मनोहर सुंदरानी, अशोक गुरबानी, सुरेश नवलानी, सुरेश नंदवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
समिति के सचिव श्रीचंद चावला ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 12 वी में उमा चावला, निशा बालेचानी, तरुण लालवानी, जय बलेचानी, योगेश मनवानी, दिव्या छाबड़ा, साक्षी देवानी, जितेन्द्र मूलचंदानी, लवीशा चंदवानी, वर्षा बुलानी, सिमरन मोरवानी, हर्षा माकीजा, तनिष्का कुकरेजा, श्रिया बिजलानी, खशबू शिवदासानी, कृतिका गुरबानी, लक्ष्मी लालवानी, चांदनी मोटवानी, दिव्या लखानी का प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होने पर सम्मान किया। 10वी में रोशनी रतनानी, साक्षी मिहानी, सेजल मनवानी, रीतिक बजाज, अलका लालवानी, सेजल मोरवानी, मनीष बिजलानी, मोनिका पंजवानी, चिराग पंजवानी, प्राची मोटवानी मुस्कान शांडिल्य, नम्रता रोचलानी, मयूर वसानी, खुशी लालवानी, साक्षी पंजवानी, भरत मनवानी, पायल गुरबानी तमन्ना मोटवानी, यश मेघानी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर सम्मान प्राप्त किया।
स्नातक कक्षाओं में पूनम देवानी सीए, याशिका गुरबानी बीबीए, विवेक नवलानी बीबीए, मोहन आहूजा एमएससी, काजल देवानी एमकाम, कोमल मंगलानी बीकॉम, पूजा खुरानी बीकॉम सिमरन चेलानी बीकॉम, ऋतु मेघानी बीएड अभिषेक लालवानी ने स्नातक परीक्षाओ में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मान पुरस्कार प्राप्त किया। संभागीय पूर्व माध्यमिक कक्षा 8 वी में हर्षित चावला, लविना जैसवानी, दुरिन लालवानी प्रथम तीन टापर रहे एवं कक्षा नवमी में सपना गजवानी, यश लालवानी, रोहत वसानी प्रथम तीन टापर रहे। 11वी में लवीशा गुरबानी, अंजलि सिद्धवानी, दिव्या सिंगवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिंधी समाज की ऐसी दो प्रतिभाओ का भी सम्मान किया जिन्होंने समाज के अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर समाज व शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिनमें प्रमुख रूप से गोपाल सिद्धवानी को सेवा सम्मान व कन्हैया गुरयानी को कमशील सम्मान दिया।
कार्यक्रम में धर्मदास मिहानी, हशमतराय नवलानी, सेवकराम चेलानी, द्वारकादास राच्चदंानी, गोपाल शिवदासानी, व समिति स्थापक किशन चंदवानी, समिति सदस्य हरीश मनवानी, बसंतराय लालवानी, प्रकाश मोटवानी, राजकुमार बालेचानी, मनोहर राच्चंदानी, नरेश मेघानी, सुनील बिजलानी, रवि बिजलानी, एवं महिलाए व बच्चे उपस्थित रहे।
समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







