---Advertisement---

सरस्वती स्कूल के घनश्याम का लखनऊ में जलवा

By
On:
Follow Us

इटारसी। यहां गणेश नगर कॉलोनी में रहने वाले और सरस्वती विद्यालय मालवीगंज में कक्षा 7 के 12 वर्षीय छात्र मास्टर घनश्याम चौधरी पिता राजाराम चौधरी ने एक बार फिर शास्त्रीय संगीत में शहर का नाम रोशन किया है। लखनऊ के बुद्ध स्टेडियम, गोमती नगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का संगीत मिलन क्लासिक वॉइस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में मास्टर घनश्याम के तबला वादन ने सभी का मन मोह लिया। सरस्वती विद्यालय के प्राचार्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि संगीत मिलन समारोह का आयोजन 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक हुआ जिसमें घनश्याम ने देश में चौथा स्थान प्राप्त कर कम आयु में बहुत बड़ा काम कर दिया है। इससे पूर्व भी घनश्याम अनेक शास्त्रीय कार्यक्रमों में तबला वादन कर चुका है। घनश्याम अब तक एकल तबला वादन आकाशवाणी भोपाल, एकल तबला वादन डीडी वन भोपाल, संगीत मिलन समारोह वाराणसी, सुर वाणी, वीणा वाणी संगीत कला विद्यालय की संगीत सभा में भारत संस्कृति उत्सव 2018, होशंगाबाद तथा सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित संगीत प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। मास्टर घनश्याम की इस उपलब्धि पर उनके संगीत गुरु पं.रामसेवक शर्मा, शरद दीक्षित एवं सरस्वती विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.