ली खजिन विभाग की बैठक
होशंगाबाद। सभी जगह सर्वेक्षण किया जाए जहां भी अवैध उत्खनन, परिवहन व अवैध खनिज भंडारण के प्रकरण पाए जाते है तो वहां तत्परता से कार्यवाही कर अवैध उत्खनन के प्रकरण बनाए जाए उक्त निर्देश नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव ने शनिवार को संभाग के सभी खनिज अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने कहा कि कही भी अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन के प्रकरण पाए जाते है तो वहां संबंधित व्यक्ति को शोकॉज नोटिस अवश्य देवे। बताया गया कि बैतूल में 90 प्रतिशत रायल्टी कोयले से प्राप्त होती है, तवा, माचना, बारंगा नदी में रेत खदाने है। 10 रेत खदान से 6 करोड़ की रायल्टी प्राप्त हुई है। कमिश्नर ने जिला खनिज अधिकारी हरदा को निर्देशित किया कि वे जिले की छोटी नदियो व नालो का व्यापक सर्वेक्षण करे जिनमें रेत आती है ऐसे स्थल रेत खदान के रूप में चिन्हित कर निर्धारित सभी शासकीय प्रक्रिया अपनाकर ऐसे स्थल को खदान घोषित कर नीलामी हेतु ई आप्शन की प्रक्रिया अपनाई जाए। साथ ही मुरूम व पत्थर आदि की खदान को वांछित अस्थायी पट्टे देने की संभावना तलाशी जाए।
एक दिन में 900 ट्रको की अनुमति
जिला खनिज अधिकारी होशगाबाद शंशाक शुक्ला ने बताया कि कठोरता से सर्वेक्षण किया गया है पहले लगभग प्रतिदिन 150 रेत ट्रक अनुमति लेकर निकलते थे अब प्रतिदिन लगभग 900 ट्रको की अनुमति ली जा रही है।
सर्वेक्षण कर अवैध उत्खनन के प्रकरण बनाए जाए – कमिश्नर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









