शुक्रवार, जून 28, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की बैठक में विस्तार पर चर्चा

इटारसी। पिछले कुछ समय से जिस तरह संगठन में शक्ति बढ़ रही है, सदस्य संख्या लगातार बढ़ रही है, उससे लगने लगा है कि संगठन आशा के अनुरूप अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। उक्त विचार सर्व ब्राह्मण महिला संगठन (Sarva Brahmin Women’s Organization) की संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा (Mrs. Kalpana Sharma) ने बैठक के दौरान रखे। परशुराम भवन (Parshuram Bhawan) में आयोजित नगर संगठन की बैठक में सदस्यों द्वारा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर संरक्षक श्रीमती साधना दुबे (Mrs. Sadhna Dubey) ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को समाज के एक-एक घर पर पहुंचकर महिलाओं से संपर्क करना चाहिए ताकि संगठन का विस्तार हो सके। संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा (Mrs. Jyoti Sharma) ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सामाजिक गतिविधियों सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए शहर के प्रत्येक ब्राह्मण परिवार की महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा जिसके लिए सभी सदस्यों का मार्गदर्शन एवं सहयोग लिया जाएगा जिससे संगठन का स्वरूप महा विस्तार के रूप में दिखने लगे।

इस अवसर पर श्रीमती इंदिरा तिवारी, श्रीमती कुसुम तिवारी, श्रीमती पूजा तिवारी, आभा शर्मा, राधा लाटा, श्रीमती अंजू मिश्रा, बरखा मिश्रा, अर्चना शर्मा, रचना मिश्रा, सुनैना तिवारी, चांदनी शुक्ला, अभिलाषा तिवारी, पूनम तिवारी, सुनीता जोशी, श्वेता मिश्रा, श्रीमती दीवान, रुचि शर्मा, सुधा शर्मा, सुलोचना शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!