नपा ने करायी शेर नृत्य एवं ढोल प्रतियोगिता
इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आज जयस्तंभ चौक पर शेर नृत्य एवं ढोल वादन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पुरातन परंपराओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में नगरपालिका द्वारा उठाए जा रहे कदमों को शहर में सराहना मिल रही है। शेर नृत्य एवं ढोल प्रतियोगिता उसी का एक हिस्सा है।
प्रतियोगिता में अनेक शेर नृत्य और ढोल पार्टियों ने भाग लिया। लगातार कई घंटे चली प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर प्रथम पुरस्कार जय मां दुर्गा अखाड़ा सागर के शेरों को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। शेर नृत्य में मयंक भाट और उनकी टीम को द्वितीय पुरस्कार मिला। शहर के पिछले विजेता महादेव ढोल ने इस बार प्रतियोगिता में शामिल नहीं होकर केवल विशेष प्रस्तुति दी। महादेव ढोल और जबलपुर की दुलदुल टीम को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
ढोल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सरस्वती ढोल पार्टी मेहरागांव को मिला। दूसरा पुरस्कार सोनू ढोल पार्टी पुरानी इटारसी और तीसरा पुरस्कार साई ढोल पार्टी पुरानी इटारसी को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्र्रवाल वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, सभापति राकेश जाधव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पुरस्कार वितरण के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, पार्षद यज्ञदत्त गौर, राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि हरप्रीत सिंघ छाबड़ा, विपिन चांडक, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, सजल अग्रवाल, शुभम राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द श्रीवास्तव ने किया।
गोंडी एवं डंडा नृत्य आज
श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव पुरानी इटारसी के अंतर्गत मंगलवार को सुबह 11 बजे से श्री देवल मंदिर पुरानी इटारसी में गोंडी नृत्य एवं डंडा नृत्य प्रतियोतिा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में शहर के ग्रामीण अंचलों की डंडा पार्टियां शामिल होंगे जो परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति देंगी।