इटारसी। केसला ब्लाक के ताकू प्रूफ रेंज से दागा गया तोप का गोला ग्राम साधपुरा के पास स्थित एक खेत में गिरने से दिनभर गांव में चर्चा का विषय रहा। हालांकि इस बम के गिरने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार यह गोला ग्राम साधपुरा से एक किलोमीटर दूर मांगीलाल यादव के खेत में गिरा है। बताया जाता है कि जहां गोला गिरा है, वह क्षेत्र पू्रफ रेंज से करीब चार किलोमीटर बाहर है। मामले में ग्राम कोटवार ने अपने आला अधिकारियों को सूचना दे दी थी। अफसरों ने जानकारी एकत्र की तो पता चला कि यह डमी टाइप गोला था जिसमें विस्फोटक नहीं होता है और केवल टेस्टिंग के लिए उपयोग में लाया जाता है। एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि उनकी अधिकारियों से चर्चा हुई है, सीपीई के अधिकारी उस डमी टाइप गोले को ग्रामीणों से कल वापस लेंगे।
साधपुरा स्थित खेत में गिरा तोप का गोला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







