आर्डनेंस फैक्ट्री परिवार ने मुस्कान संस्था में की मदद
इटारसी। आर्डनेंस फैक्ट्री के अधिकारी-कर्मचारियों के परिवार ने आज यहां मुस्कान संस्था न्यास कालोनी और मुस्कान बालिका गृह मालवीगंज में सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीस हजार की सहायता की है।
इस अवसर पर आर्डनेंस फैक्ट्री के जीएम एस सहदेव, महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती राजश्री सहदेव, एजीएम बीके सिंह, समिति उपाध्यक्ष श्रीमती रेणी सिंह, वरिष्ठ सदस्य इति दीक्षित, संयुक्त महाप्रबंधक प्रशासन बी. पटनायक, डिप्टी लेबर वेलफेयर कमिश्रर पीवी पीएम सेट्टी के अलावा आर्डनेंस फैक्ट्री की सभी यूनियन, एसोसिएशन सदस्य, कार्यसमिति सदस्य, सलाहकार परिषद के सदस्य मौजूद थे। आर्डनेंस फैक्ट्री के सामाजिक दायित्व कोष से यह राशि दी जाती है तो आल इंडिया लेबर पर प्रत्येक के वेतन से 0.05 प्रतिशत काटी जाती है। इसी पैसे से इस तरह की मदद की जाती है। आज मुस्कान की दोनों संस्थाओं को 15-15 हजार की मदद की है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सामाजिक दायित्व के तहत 30 हजार की सहायता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com