इटारसी। करवा चौथ के अवसर पर मालवीयगंज स्थित श्रीधाम मैरिज गार्डन में सिंधी समाज की महिलाओं ने सामूहिक पूजन करके चांद का दीदार किया। आज करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम को किसी ने सामूहिक और किसी ने अकेले ही घर की छत से चांद के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना करके व्रत संपन्न किया। आज दिनभर बाजार में त्यौहार की ख़रीदारी को लेकर काफी भीड़ रही। मिठाई, फल और पूजन सामग्रियों की जमकर बिक्री हुई।
सामूहिक पूजन कर किया चांद का दीदार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








