---Advertisement---

सिटी पुलिस ने बैतूल से पकड़ा बाइक चोर

By
On:
Follow Us

इटारसी। सिटी पुलिस ने इटारसी में बाइक चोरी के दो मामलों के एक आरोपी को बैतूल जिले के आमला थाना अंतर्गत ग्राम ग्यारसपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई दो मोटर सायकिल जब्त की है।
शहर में बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। एसपी के निर्देशन में 2 अगस्त को थाना प्रभारी इटरसी राघवेंद्र सिंह चौहान के द्वारा संपत्ति संबंधित अपराध के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान में गठित टीम में एएसआई संजय रघुवंशी ने प्रधान आरक्षक रघुनंदन मंसुरे, आरक्षक हरीश डिगरसे, भिक्कू यादव ने आरोपी अजय उर्फ अज्जू पिता कुंदन परते, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्यारसपुर, थाना आमला, जिला बैतूल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से थाना इटारसी के दो प्रकरण में चोरी गई दो मोटर सायकिल बरामद की है। जब्त बाइक में से एक मोटर सायकिल एफजेडएस पीपल मोहल्ले से व एक मोटर सायकिल रेलवे स्टेशन के सामने से चोरी की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। मामले में टीआई राघवेन्द्र चौहान ने बताया पहले एक गैंग पकड़ी थी जिससे अजय परते की जानकारी मिली थी। बहुत दिनों से इस पर निगाह थी। अभी इसका एक साथी और है, उसे पकडऩे के बाद और मोटर सायकिलों के विषय में जानकारी मिलेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.