---Advertisement---

सिद्घि विनायक स्व सहायता संगठन के हुए चुनाव

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहरी आजीविका केन्द्र में आज नगर पालिका परिषद इटारसी एवं मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देश्यीय विकास समिति इटारसी के सहयोग से गृह लक्ष्मी स्वसहायता समूह जय मां दुर्गा, खुशबू, मिलन महिला समूह, वैष्णवी समूह, सरस्वती समूह, विंध्याचल समूह, राधे कृष्णा समूह, जानकी स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों ने सिद्धि विनायक क्षेत्र स्तरीय समूह संगठन का गठन सर्वसम्मति से किया।
संगठन में अध्यक्ष अनिता सैनी, सचिव कमलेश बकोरिया, कोषाध्यक्ष विद्या मेहरा आजीविका प्रेरक निकिता मेहरा, सामाजिक सुरक्षा प्रेरक कविता खरे, वित्तीय समावेशक रिंकी दीक्षित एवं सदस्य रूबिना अंसारी चुनी गई। शहरी आजीविका मिशन की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देश्यीय विकास समिति के स्रोत संगठक अजय मंजारिया, कार्यक्रम संयोजक कमला तिवारी ने संगठन के गठन की प्रक्रिया एवं चुनाव कराया। श्री मंजारिया ने समूह के पदाधिकारियों को संस्था समूह के गठन, बैंक में खाता खुलवाना, वित्तीय प्रशिक्षण, समूह का प्रशिक्षण आदि में पूरी मदद की जानकारी दी। इस अवसर पर सतीष कुमार सोलंकी, प्रदीप मेहतो, मुमताज बी, शारदा मथुरिया, अर्चना, अनिता, शहरी आजीविका केन्द्र से शालिनि यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.