---Advertisement---

सिलाई में है कॅरियर की संभावनाएं

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय एमजीएम पीजी कालेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 18 दिवसीय रोजगारोन्मुखी सिलाई प्रशिक्षण का समापन छात्राओं को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गायत्री राय के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सिलाई प्रशिक्षण प्रदाता श्रीमती ममता दुबे एवं श्रीमती हेमलता सूर्यवंशी को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोनों प्रशिक्षिका ने विगत 18 दिनों में छात्राओं के साथ प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव साझा किये। छात्राओं ने अपने द्वारा बनाये गये परिधान का प्रदर्शन किया एवं अपने अपने अनुभव बांटे।
जन्तुविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. सुसन मनोहर ने छात्राओं को प्रेरित करके कहा कि सिलाई में कॅरियर की व्यापक संभावनाएं हैं तथा आगे बढऩे के लिए सतत प्रयास आवश्यक है। सहप्राध्यापक डॉ. अर्चना शर्मा ने सिलाई के हुनर को अपने जीवन का एक आवश्यक अंग बनाने हेतु सलाह दी। सिलाई से हम अपनी बचत करने के साथ-साथ आय भी कर सकते हैं। भौतिकी के सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकेश कुमार जोठे ने कहा कि चाहे सिलाई हो या कुकिंग, अब समय बदल चुका है एवं पुरूष एवं महिला का वर्चस्व नहीं रहा। पारंपरिक महिला का क्षेत्र माने जाने वाले विधाओं में भी पुरूषों का प्रवेश हो चुका है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. गायत्री राय ने स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदशन प्रकोष्ठ की गतिविधियों एवं समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले रोजगारोन्तुखी प्रशिक्षणों की सराहना की। इस अवसर पर 75 छात्राओं को सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया। संचालन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.