इटारसी। सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो गया। सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, चिकित्सक डॉ. अनिल सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान उत्तर भारतीय समाज के वरिष्ठ सदस्य रघुवंश पांडेय ने उनका स्वागत किया।
छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन आज उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो गया। व्रतियों ने सूर्य को अघ्र्य देने के बाद अपना 36 घंटे का कठिन व्रत संपन्न किया। उत्तर भारतीय समाज के सदस्यों ने पथरोटा नहर किनारे रातभर छठ माता की पूजा-अर्चना की। यहां रातभर मेला लगने के बाद सुबह महिलाओं ने सपरिवार पथरोटा नहर पर उगते सूर्य को अघ्र्य देकर छठ मैया की पूजा की और प्रसाद खाकर अपना व्रत खोला।
सुबह-सुबह नहर पर पहुंच गए विधानसभा अध्यक्ष
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








