---Advertisement---

सुसाइड नोट जेब में रखकर  ट्रेन से कटा वेंडर

By
On:
Follow Us

परिजनों के अनुसार प्रताडऩा से था तंग
इटारसी। ट्रेनों में खाना बेचने वाले एक वेंडर ने आज सुबह जबलपुर रेल लाइन पर अमरकंटक एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब में मिले एक सुसाइड नोट के अनुसार उसने नाला मोहल्ला के चार लोगों से प्रताडि़त होने की बात लिखी है और इन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। हालांकि जीआरपी सुसाइड नोट को संदिग्ध मान रही है। जीआरपी के अनुसार मृतक की हैंड राइटिंग से सुसाइड नोट का मिलान के बाद ही प्रकरण में कार्रवाई करेगी। परिजनों का आरोप है कि मृतक कई दिनों से परेशान था।
जीआरपी को सुबह 11:20 मिनट पर भोपाल आउटर पर एक युवक के ट्रेन चपेट में आने का मैसेज मिला था। मौके पर जमा वेंडरों ने उसकी शिनाख्त सातवीं लाइन निवासी अशोक सिंह भदौरिया 25 वर्ष के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। तलाशी में उसकी जेब में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में टूटी-फूटी हिंदी में लिखा है कि मैं अशोक सिंह भदोरिया, चार लोग मुझे प्रताडि़त कर रहे हैं जिनके कारण मैं सुसाइड कर रहा हूं। पटवा सुमित, नरेश, यार्ड गोलू, टोडू नाला मोहल्ला एवं एक नाम स्पष्ट नहीं हो रहा है। नीचे अशोक सिंह के हिंदी में ही साइन हैं। पुलिस सुसाइड नोट को संदिग्ध बता रही है। बताया गया है कि मृतक लंबे समय से वेंडरी कर रहा है।
इनका कहना है…!
मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में कुछ नामों का जिक्र है। हम पहले यह जांच करेंगे कि राइटिंग मृतक की है या किसी ने उसके जेब में रखा है। परिजनों से बयानों के बाद मामले में कार्रवाई करेंगे।
बीएस चौहान, थाना प्रभारी जीआरपी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.