---Advertisement---

सूदखोरी या किसानों की प्रताड़ना की जानकारी उजागर की जाएं – कमिश्नर

By
On:
Follow Us

कमिश्नर ने शून्य बजट खेती को बढावा देने के निर्देश दिए
होशंगाबाद। नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने विगत कुछ दिनो मे जिले मे किसानो द्वारा की गई आत्महत्या के प्रकरणो पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसानो को निराशा से उबारने मे सभी अधिकारी तत्परता से मदद करे। इसके लिए अधिकारी जो भी उपाए कर सकते है करे। उन्होने गत दिवस सूदखोरी के चलते किसानो के आत्महत्या करने के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियो से कहा कि यदि उन्हे कही से भी सूदखोरी के चलते या अन्य कारणो से किसानो की प्रताड़ना की जानकारी सामने आती है तो उसे प्राथमिकता से उजागर करे जिसमे समय रहते ही किसानो के जीवन की रक्षा हो सके। कमिश्नर श्री उमराव बुधवार को किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी, सहकारिता, जिला मत्स्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, एम.पी.एग्रो, जिला खाद्य व प्रसंस्करण विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे।
हर विकासखंड से दो गांव का चयन
कमिश्नर ने बताया कि हरदा, होशंगाबाद, बैतूल जिले के हर विकासखंड से 2-2 गांव का चयन किया गया है। इन गांवो के किसानो की आमदनी दुगुनी करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएगे। कमिश्नर ने इस संबंध मे कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री बी.एल.बिलैया को निर्देशित किया कि वे इन गांवो के किसानो की जानकारी, खेत की मिट्टी की प्रकृति खेत मे कौन सी फसल अच्छी होगी उसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को चयनित गांवो मे पशुपालन को बढावा देने, दुग्ध उत्पादन को बढावा देने के निर्देश दिए और कहा कि किसानो को मुर्गीपालन व बकरी पालन के लिए भी प्रेरित किया जाए। कमिश्नर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियो को चयनित गांवो मे सब्जी उत्पादन को बढावा देने के निर्देश दिए।
किसानो की आमदनी दुगुनी करने के निर्देश
कमिश्नर ने किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, एम.पी.एग्रो के अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे चयनित गांव मे किसानो की आय दुगुनी करने के लिए योजनाएं बनाए।
शून्य बजट खेती को बढ़ावा
कमिश्नर ने कहा कि यदि हमे किसानो की आय दुगुनी करनी है तो हमे शून्य बजट खेती को प्रोत्साहित करना होगा। उन्होने कहा कि शून्य बजट खेती एक अच्छा विकल्प है। इसे लोगो को समझाने की आवश्यकता है। हम कृषि की लागत को कम करे।
पौधरोपण की जानकारी कल्पवृक्षम मे देवे
म.प्र. शासन ने पौधरोपण को पंजीयन करने के लिए कल्पवृक्षम नाम की वेबसाइड बनाई है। कमिश्नर ने कहा कि पौधरोपण की जानकारी वेबसाइड कल्पवृक्षम मे होनी चाहिए। बताया गया कि होशंगाबाद मे 403 व हरदा मे 601 किसानो ने फलदार पौधे लगाने के लिए अपना पंजीयन कल्पवृक्षम मे कराया है। उन्होने कहा कि प्रतिदिन की जानकारी दी जाए।
तालाबो मे मछली पालन के निर्देश
कमिश्नर ने संभाग के सभी जिला मत्स्य अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे मनरेगा सहित अन्य योजनाओ के तहत बनाए गए सभी तालाबो मे इस वर्ष मछली पालन को प्रोत्साहित करे। जिले के परम्परागत मछली पालक किसानो के अलावा अन्य किसानो को भी मछली पालन हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
15 जुलाई तक किसानो की सूची देने के निर्देश
कमिश्नर ने सभी जिला सहकारी बैक के प्रबंधको से कहा कि वे उन किसानो की सूची 15 जुलाई तक प्रस्तुत करे जो अब तक सहकारी बैक के सदस्य नही बने है एवं जिन्होने अब तक लोन नही लिया है। कमिश्नर ने कहा कि ऐसे कृषक की गांव वार, खसरा, रकबा सहित सूची बनाई जाए। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.