डेढ़ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया
इटारसी। चोरों ने चेतन नगर बारह बंगला में एक सूने आवास में सेंधमारी कर लगभग डेढ़ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी गए सामान में सोने और चांदी के जेवरों के साथ गैस सिलेंडर भी है।
मिली जानकारी के अनुसार चेतन नगर बारह बंगला निवासी प्रमोद कलोसिया 17 फरवरी को एक विवाह समारोह में शामिल होने सिवनी मालवा गए थे। जब वे 20 फरवरी की शाम को लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी तो 100 डायल से पुलिस पहुंची।
बताया जाता है कि चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलकारी का मेन लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर, किचिन से एलपीजी सिलेंडर उड़ा लिए। चोर घर से दो तौले सोने की चेन, आधा तौला की झुमकी, आधा तौला के टॉप्स, दो पायल, दो सौ ग्राम की पायजेब, चांदी के छह कंगन, करधोना, झुमका और सिक्के ले गए।