इटारसी। युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सदस्यों ने आज सेवा लगाने और संपत्तिकर में बढ़ोतरी को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन देकर इन्हें वापस लेने की मांग की है। संगठन के नेताओं का कहना है कि व्यापारियों पर बोझ डालना गलत है।
इन संगठनों का कहना है कि संपत्तिकर के जो बिल बांटे गए हैं, इसमें करों में बढ़ोतरी की है जो वापस ली जानी चाहिए। इसके अलावा पुरानी इटारसी के वार्ड 3 से 7 तक कई हिस्सों में रहवासी पट्टे नहीं है, वहां रहवासी पट्टे की मांग कई है।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सर्विस टेक्स जो की 15 प्रतिशत तक बढ़ाया उसे वापस लिया जाए। एनएसयूआई के प्रदेश प्रदेश सचिव प्रतीक मालवीय ने कहा की संपत्ति कर जो की 1.5 से 2 गुना तक बढ़ाया है जिससे जनता को टैक्स का बोझ झेलना पड़ रहा है। सीएमओ सुरेश दुबे ने इन संगठनों के नेताओं से कहा कि जो शासन स्तर की बातें हैं, वहां पहुंचायी जाएगी तथा जो परिषद स्तर की हैं वह परिषद में रखकर हल निकालेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय केलू, जिला कांग्रेस सचिव अर्जुन भोला, पार्षद अरविंद चंद्रवंशी, पूर्व पार्षद नीलेश मलोनिया, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश चंदेले, सेवादल नगर अध्यक्ष गोपाल राजपूत, चंद्रमोहन दुबे, गौरव साहू, शशांक गोल्डी बैस, गौरव चौधरी, आशीष भदोरिया, आशीष परदेशी, प्रणीत मिश्रा, जयदीप महालहा, मयंक चौरे, हार्दिक जायसवाल, शुभम सराठे, ब्रजेश सेंंगर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इनका कहना है…!
हमने सद्भावपूर्ण चर्चा कर सीएमओ के समक्ष मांगें रखी हैं। उनसे उचित निराकरण का आश्वासन मिला है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
मयूर जैसवाल, अध्यक्ष युवक कांग्रेस
हमने अनियमितताओं को लेकर आज सीएमओ साहब को ज्ञापन दिया है। कुछ स्थानीय समस्याएं भी थीं जिन पर कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी है।
राजकुमार उपाध्याय केलू, जिला प्रवक्ता
सेवाकर तो लगेगा
सेवाकर तो लगेगा, यह शासन स्तर का मामला है। जो परिषद के स्तर का मामला है, उसे वहां विचारार्थ रखेंगे। जहां तक पार्क के आसपास दुकानदारों का मामला है, हम उन्हें व्यवस्थित कर रहे हैं, पार्क के आसपास नहीं लगने देंगे।
सुरेश दुबे, सीएमओ
सेवाकर और संपत्तिकर को लेकर, दिया सीएमओ को ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








