सेवादल इटारसी नगर कार्यकारिणी घोषित हुई
इटारसी। ईश्वर रेस्टॉरेंट सभागार में नगर कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, सभा के अध्यक्ष के रूप में मोहन झलिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पाली भाटिया, रवि जायसवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी, युकां अध्यक्ष मयूर जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, वरिष्ठ सेवादल नेता त्रिवेणीदास वैष्णव एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शेष मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन अमोल उपाध्याय ने किया।
नव नियुक्त सेवादल कार्यकारिणी में संगठक महेंद्र जोशी, राम शंकर सोनकर, अमित गुप्ता, कुलजीत सिंघ छाबड़ा, संगठन मंत्री अभिषेक चौरे, राहुल दुबे, विकास जैन, प्रशांत शाह, जीतेन्द्र कुशवाह, प्रियेश मालवीय, राकेश चौधरी, विभागीय संयोजक में महिला तथा बाल विकास शमीना शाह, कला एवं संस्कृति विभाग मो. अकरम खान, सूचना एवं समन्वय विभाग आलेश पेठे और कार्यालय प्रशासन अभिलेख विभाग अंकुर रावत को बनाया गया।
सेवादल में किनको मिला क्या दायित्व
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








