इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी के स्वास्थ्य विभाग में विभाग में कार्यरत विमला कालीचरण सफाई कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के बाद गुरुवार को नगर पालिका सभागार कक्ष से विदाई दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरिओम वर्मा ने शाल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कर्मचारी को की जो भविष्य निधि राशि देकर उनके कार्य की सराहना करते हुए सम्मान से विदाई दी। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक संजय सोहनी, राजेंद्र मालवीय, कर्मचारी संघ प्रमुख पप्पू मालवीय, कमल कांत, उपयंत्री आशीष देशभरतार, जगदीश पटेल आदि उपस्थित थे।
सेवानिवृत्ति पर सफाईकर्मी को दी विदाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







