इटारसी। नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी सावित्री बाई चिमनलाल की सेवानिवृत्ति पर आज उनका सम्मान किया गया।
नगर पालिका में स्वास्थ्य अधिकारी सुनील तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, लेखापाल रत्नेश पचौरी ने गुलदस्ता और नारियल, शॉल के साथ सम्मान किया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
सेवानिवृत्ति पर सफाई कर्मचारी का सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








