इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइल यूनियन की आवाज उठाने के बाद भोपाल मंडल से सेवा निवृत कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण तथा यूएमआईडी कार्ड की समस्याओं के निराकरण हेतु 4 जनवरी 2020 को सामुदायिक भवन रेलवे कालोनी हबीबगंज और रेल संस्थान बीना में 10.30 बजे से 14.00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। यूनियन के प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने जानकारी दी कि इस शिविर में सेवा निवृत कर्मचारी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं तथा यूएमआईडी कार्ड के पंजीयन करा सकते हैं। यदि की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इटारसी में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
सेवा निवृत कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण हेतु शिविर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








