अवैध शराब जब्त
इटारसी। पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनगांव में एक मकान में सेंधमारी कर चोर सोने-चांदी के जेवर और करीब 65 हजार नगदी ले उड़े। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
ग्राम बम्हनगांव निवासी पूनम पिता गुलाबदास मलैया ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर व नगदी कुल 65 हजार रुपए की चोरी कर ले गये हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
अवैध शराब जब्त
पथरोटा थाना अंतर्गत पुलिस ने ग्राम बम्हनगांव नहर के किनारे से एक ग्रामीण को पकड़कर उसके पास से 60 पाव अवैध शराब जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नहर किनारे से शरद पिता बदामीलाल प्रजापति निवासी रैसलपुर से यह शराब जब्त की जिसकी कीमत करीब 4200 रुपए बतायी जा रही है।







