इटारसी। पुलिस ने अग्रवाल पब्लिक स्कूल में संचालक संजय अग्रवाल, संजोग अग्रवाल और शिक्षिका विमला शर्मा के खिलाफ स्कूल में पढऩे वाले बच्चों से गाली गलौच, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और अपमानित करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दशरथ चौधरी ने उसके बच्चों के साथ स्कूल संचालकों और शिक्षिका द्वारा गाली गलौच, जातिसूचक शब्द और अपमान की शिकायत दर्ज 7 फरवरी को करायी थी। कार्यवाही न होने पर दशरथ ने होशंगाबाद में धरना प्रारंभ किया था। इसके बाद पुलिस ने 19 मार्च को प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले में धारा 294, 34, भादवि, 3(1)द 3(1)घ, 3(2)वीए, एससी, एसटी एक्ट के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक एसके शुक्ला कर रहे हैं।
स्कूल में गाली गलौच, अपमान पर प्रकरण पंजीबद्ध

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








