---Advertisement---

स्पेशल टीम ने दी दबिश, अवैध शराब व महुआ लाहन जब्त

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद । आगामी चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देशानुसार आज सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन के नेतृत्व मेंं आबकारी विभाग की स्पेशल टीम ने जिले मेंं अनेक स्थानोंं पर दबिश देकर हजारोंं की अवैध शराब सहित महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया । सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी ने बताया कि बागरा तवा बाबरी मानागाव मेंं दबिश देकर 12 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 220 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया । इटारसी के सूरजगंज, नाला मोहल्ला, गरीबी लाइन, झुग्गी बस्ती मेंं दबिश देकर 22 लीटर हाथभट्टी शराब व 180 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया और दो प्रकरण बनाये गये ।
hbad071018 2

पिपरिया में कई संदेहास्पद स्थलों पर विभागीय टीम ने दबिश दी।आबकारी अधिनियम अंतर्गत 06 प्रकरण कायम कर 47 लीटर कच्ची शराब और 525 किलोग्राम लाहन जब्त किया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 30,950 रुपये है । इस मामले में रीना मेहरा, वर्षा कुचबंदिया, बबिता कुचबंदिया, कमलेश कुमार, लखन कतिया पर प्रकरण दर्ज किये गये, एक प्रकरण में आरोपी की तलाश की जा रही है ।सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेंगी ।
gold01018

Sai Krishna1

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.