लगाया शहरी आजीविका मिशन के तहत शिविर
इटारसी। नगर पालिका कार्यालय परिसर में शहरी आजीविका मिशन के तहत लगे दो दिवसीय शिविर में मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार योजना में कुल 361 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया। इनमें से संपूर्ण रूप से जमा फार्म की संख्या 274 रही। शिविर में पहले दिन 29 आवेदकों ने सारे जरूरी दस्तावेजों सहित ऋण पाने के लिए आवेदन किया था, शेष आवेदकों ने दूसरे दिन आवेदन जमा किए।
शिविर में ई-रिक्शा, फल एवं सब्जी व्यवसाय, रेडिमेड कपड़ा व्यावसाय, मोबाइल दुकान, सैलून, सेंटिंग, ढोल एवं बैंड बाजा, प्रेस दुकान, जनरल एवं किराना दुकान, सायकिल दुकान, डीजल आटो, मोटर मैकेनिक दुकान, सिलाई, चाय-नाश्ता दुकान, ब्यूटी पार्लर, मनिहारी, जूता-चप्पल व्यवसाय, कबाड़ी व्यवसाय, मिक्चर मशीन, हार्डवेयर, स्क्रीन पिं्रटिंग, कम्प्यूटर सेंटर, टिफिन सेंटर, वाटर फिल्टर प्लांट, ड्रायक्लीनिंग के लिए आवेदकों ने आवेदन किए। इन योजनाओं में बीपीएल वर्ग के आवेदकों को लाभ दिया जाता है। इसके अलावा यदि कोई बीपीएल कार्डधारक नहीं है, लेकिन उसका हाथ ठेला चालक, पथ विक्रेता, रिक्शा चालक, श्रमिक कार्ड आदि का पंजीयन है तो उसे भी प्राथमिकता दी जाती है।
स्वरोजगार के लिए 190 आवेदन आए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








