औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर का आयोजन
इटारसी। एमएसएमई विकास संस्थान, भारत सरकार इंदौर एवं एमएसएमई टेस्टिंग सेन्टर भोपाल द्वारा शासकीय पोलोटेकनिक कालेज में अंतिम वर्ष के छात्रो के लिए एक औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप संबोधित करते हुए सेन्टल बैंक इटारसी के प्रबंधक रतीश गर्ग ने बताया कि उद्योग स्थापना के लिए धन उपलब्ध कराने का काम बैंकों द्वारा किया जाता है। यह एक भ्रम है कि बैंक उद्योग स्थापना के लिए आसानी से ऋण नहीं देते हैं, यदि आपकी योजना अच्छी है, तो आपकों लोन अवश्य् मिलेगा।
एमएसएमई टेस्टिंग सेन्टर भोपाल के सहायक निदेशक ग्यारसी प्रसाद व इग्नीश तिर्की ने भी युवाओं को संबोधित किया।
सेन्टर फार हयूमन वेलफेयर मंगला रिसर्च सोसायटी के संचालक अजय मंजारिया ने राज्य सरकार द्वारा युवा उद्यमियों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापना के लिए ऋण पर गारंटी शासन द्वारा दी जा रही है। उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, रानी दुर्गावती योजना, दीनदयाल योजना तथा पिछड़ा वर्ग योजना की जानकारी भी शिविर में भाग ले रहे विद्यार्थियों को दी।
इस अवसर पर शासकीय पोलोटेक्निक कालेज इटारसी के प्राचार्य आरएस लोवंशी ने भारत स्वच्छ अभियान के अंतर्गत समस्त लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलवायी एंव स्वच्छता का महत्व और स्वंय के जीवन के अनुभव विधार्थियो को बताये ।
स्वरोजगार ही बेरोजगारी का उपाय है
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








